Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

इस कंपनी के इलेक्ट्रिक कार को 1 लाख लोगों ने खरीद डाला, सस्ते EV मॉडेल की मार्केट में डिमांड बढ़ी

EV Update: देश मे इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छु रहे है, जिसकी वजह से लोग अब Electric Vehicle की ओर अपना रुख मोड रहे है और इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार, बाइक खरीद रहे है। ऐसे में बहुत सी कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण कर रही है। उनमे से टाटा मोटर्स भी एक बहुत बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी है। जिसके 1 लाख इलेक्ट्रिक कार की बिक्री हो चुकी है और एक नया माइल्स्टोन तयार कर लिया है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में टियागो EV, नेक्सन EV और टिगोर EV जैसे इलेक्ट्रिक कार शामिल है। आनेवाले दिनों में अल्ट्रोज EV और पंच EV भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएगी। टाटा मोटर्स का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक मॉडेल नेक्सन EV है, पर पिछले 3 महीने से टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो EV की बिक्री ज्यादा हुई है।

टाटा कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का सफर 2020 से शुरू किया था। तब कंपनी ने अपनी पहले इलेक्ट्रिक कार नेक्सन EV को मार्केट में लॉन्च किया था। उसके बाद टिगोर EV और टियागो EV मार्केट में आई थी। इन सब में से ज्यादा बिक्री नेक्सन EV और टियागो EV की हुई है। कंपनी ने अबतक टियागो EV के 20,000 यूनिट की बिक्री हुई है और नेक्सन EV की 50,000 यूनिट बिक चुके है।

इस साल में Q2 के दौरान यानि अप्रैल और जून में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ी है। इन तीन महीनों में टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड सबसे ज्यादा रही है। उसमे टाटा कंपनी के तीन इलेक्ट्रिक कार शामिल है। टाटा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक कार नेक्सन EV को इन तीनों महीनों में टियागो EV ने पीछे छोड़ दिया। Q2 2023 में टाटा टियागो EV के 10,000 यूनिट की बिक्री हुई है और वही टाटा नेक्सन EV की इस दौरान 5,000 यूनिट का ही आँखड़ा रहा है।

Q2 2023 के वक्त टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है। उसमे टियागो EV के 10,695 यूनिट सेल हुए है। टाटा नेक्सन के 5,072 यूनिट सेल हुए है और टाटा टिगोर EV के 3,257 यूनिट सेल हुए है। वही दूसरी ओर महिंद्रा XUV400 EV के 2,234 यूनिट सेल हुए है। MG कॉमेट EV के 1,914 यूनिट की बिक्री हुई है। उसके साथ ही MG ZS EV के 1,747 यूनिट सेल हुए है। सिट्रॉन eC3 के 576 यूनिट, BYD Alto 3 के 412 यूनिट, किया EV6 के 279 यूनिट, हुंडई कोना EV के 159 यूनिट अबतक बिक चुकी है।

यह भी पढे:-

Rate this post
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment