अगर आप भी घर पर बोर हो चुके है और नए साल का जश्न कही और पहाड़ों मे, वादियों मे मानना चाहते है तो आप नोएडा, गाजियाबाद और NCR के पास मौजूद इन 5 खूबसूरत हिल स्टेशन पर जा सकते है। जहा पर बहुत दूर दूर से पर्यटक देखने आते है और बहुत ज्यादा भीड़ होती है। इन 5 खूबसूरत जगहों पर आपको हरे भरे पेढ के साथ पहाड़ों की शांति, सुकून देखने को मिलती है। यह सभी जगह दिल्ली से 7 से 8 घंटे दूरी पर है। आपको यहा जाने से ज्यादा थकावट भी नहीं होगी और आप इन जगहों पर आराम से 4 से 5 दिन घूमकर आ सकते है और अपने साल का आनंद उठा सकते है। तो चलिए जानते है इन 5 खूबसूरत जगहों के बारेमे।

अल्मोड़ा
अल्मोड़ा शहर उत्तराखंड का एक बेहत ही ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक शहर है। यह नैतिताल से 60 किमी की दूरी पर है। यह शहर देखने मे बहुत ही खूबसूरत है इसीलिए यहा आपको हमेशा ही पर्यटकों की भीड़ नजर आती है। यहा पर आप कसर देवी का मंदिर, जागेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, चितई मंदिर, जाखन देवी मंदिर, स्वामी विवेकानंद का कर्बला कबरीस्थान का पत्थर और कैची धाम मंदिर देखने को मिलेंगे, जिनको आप आराम से 2 से 3 दिन मे घूम सकते है।
सात ताल
अगर आपको झील और पानी जैसी जगह पसंद है तो आपको एक बार सात ताल जरूर आना चाहिए। यह जगह समुद्र तल से 4500 फिट की ऊंचाई पर है, जो चीड़ के पेड़ों से घिरी हुई है। यह एक बहुत ही खूबसूरत जगहों मे से एक है। यहापर आपको बहुत से तितर, तोते, फिंच, हिमालियन ग्रीफॉन गिद्ध, फिश ईगल, कठफोड़वा जैसे पक्षी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा सात ताल मे गरुड ताल, नल दमयन्ती ताल, सीता ताल, राम ताल, लक्ष्मण ताल, शुभास धारा, जैसे बहुत रोमांचक जगह है।
चैल
यह जगह समुद्र तल से 7500 फिट ऊंचाई पर है। चैल हिमाचल प्रदेश का एक छोटासा और बहुत खूबसूरत गाव है। अगर आपको शांत जगह पसंद है तो आपको चैल गाव बहुत अच्छा है। इस जगह पर ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं होति है और शांतता होती है, इसीलिए आपको यह जगह पसंद आ सकती है। चैल मे आप साथपुल झील, चैल पैलेस, गुरुद्वारा साहिब, काली का टिब्बा, और अभयारण्य घूम सकते है। इस जगह पर आप काम खर्च मे घूम सकते है और रह सकते है।
शिमला
शिमला देश की सबसे ज्यादा खूबसूरत जगहों मे से एक है। बहुत से लोगों का सपना होता है की जिंदगी मे एक बार शिमला घूमने जाए। शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है और यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी है। यह जगह समुद्र तल से 7000 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। शिमला मे बहुत दूर दूर से लोग आते है और फेमस हिल स्टेशन बोले तो फिर सबसे पहले शिमला का नाम आता है। शिमला मे आप चर्च, जाखू हिल, जाखू मंदिर, माल रोड, राष्ट्रपति निवास, टाउन हॉल, जैसे बहुत से फेमस जगह पर घूम सकते है। शिमला मे आप काम खर्च मे घूम सकते है।
मसूरी
अगर आपको पहाड़ों मे घूमना पसंद है तो आपके लिए मसूरी बेस्ट जगह मे से एक है। यहा पर लोगों की भीड़ हमेशा मौजूद दिखाई देगी। यह एक ठंडी जगह मे से एक है, जो समुद्र तल से 6500 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। यहा का मौसम हमेशा ही खूबसूरत राहत है। मसूरी मे आप धनोलटी, सोहम हेरिटिज एण्ड आर्ट सेंटर, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, एडवेंचर पार्क, मोसी फॉल्स, गण हिल, लाल टिब्बा जैसी जगहों पर घूम सकते है।