Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

5+ सबसे अच्छी दार्जिलिंग में घूमने की जगह बताएं 2023 | Darjeeling Ghumne Ki Jagah

अगर आप गर्मियों मे कही घूमने का सोच रहे है तो दार्जिलिंग एक बहुत ही अच्छी जगह है। यह भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहा बहुत सारे पर्यटक हर साल घूमने आते है, यहा इन्जॉय करते है। आज हम आपको इस लेख मे सबसे अच्छी दार्जिलिंग मे घूमने की जगह के बारेमे बताने वाले है। यह ज्यादातर चाय के बागान और हिल स्टेशन के लिए जाना जाता है। इस टुरिस्ट प्लेस पर भारत देश के ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों की भी भीड़ बहुत रहती है। इसके अलावा यह एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी है।

Darjeeling Ghumne Ki Jagah

दार्जिलिंग में घूमने की जगह (Darjeeling Ghumne Ki Jagah)

यह हिल स्टेशन पच्छिम बंगाल का हिस्सा है, जहा हर साल लाखों पर्यटक इन्जॉय करने आते है। यहा का वातावरण ठंडा और सुहाना रहता है, जिसकी वजह से टुरिस्ट को यह जगह काफी ज्यादा पसंद आती है। यहा घूमने के लिए पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है।

#1 हैप्पी वैली

अगर आपको चाय के बागन देखना है तो हैप्पी वैली एक बहुत अच्छी और खूबसूरत जगह है। यह जगह पूरे एक एकड़ मे फैली है और पूरी हरी-हरी दिखाई देती है। जिसकी वजह से पर्यटक यहा आकर्षित होते है, जो बादलों से ढकी हुई होती है।

#2 टाइगर हिल

टाइगर हिल यहा की सबसे ज्यादा फेमस जगह है, जो सनराइज़ के लिए प्रसिद्ध है। सनराइज़ के वक्त यहा पर्यटक काफी संख्या में रहते है। यहा लोग सुबह-सुबह सूर्योदय देखने के लिए आते है और इसका आनंद लेते है। अगर आपको इसका लुफ्त उठान है तो सुबह सूरज निकलने के पहले आना होगा।

#3 दार्जिलिंग की प्रमुख हिमालयन रेलवे

हिमालयन रेलवे यह एक टॉय ट्रेन है, जो सिर्फ 2 फुट चौड़ी रेल पटरी पर चलती है। इस ट्रेन का निर्माण 1881 मे अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था, तब यह कोयले पे चलती थी। अब इसमे डिजेल से चलने वाले इंजन का इस्तेमाल करना चालू हुआ है। यह सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक का सफर तय करती है, जो 88 किमी का अंतर है। इसमे सफर करना फिल्म के सीन जैसा लगता है। अगर आप यहा जाते है तो एक बार इस हिमालयन रेल्वे का सफर अवश्य करे।

#4 पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

इस पार्क का नाम सरोजिनी नायडू की बेटी पद्मजा नायडू के नाम पर रखा गया है। इस पार्क मे आप हिम तेंदुए, कलाउडर तेंदुआ, रेड पांडा, नीली भेड़, गोरल, एशियाटिक काला भालू, तिब्बीतिए भेड़िये जैसे अन्य प्राणी भी इस संग्रहालय मे रखे गए है। यह पार्क बहुत ही सुंदर है, जिसकी वजह से भारत का सबसे सुंदर चिड़ियाघर मे से एक मे आता है।

#5 बरबोटी रॉक गार्डन

बरबोटी रॉक गार्डन, दार्जिलिंग से लगभग 10 कीमी की दूरी पर स्थित है। यहा बहुत सारे पर्यटक फॅमिली के साथ, कपल्स, दोस्त पिकनिक मनाने आते है। इसके अलावा हर साल देश, विदेशी पर्यटक यहा की गार्डन, घाटी और पहड़िया को देखने आते है। इस बगीचे में विभिन्न तरह के अलग-अलग रंग के फूल देखने को मिलते है जो आपके मन को रंगीन कर देते है।

दार्जिलिंग घूमने का सही समय

यहा घूमने के लिए सही समय की बात की जाए तो यह मार्च से जून महीने का समय सही माना जाता है। इस वक्त यहा का वातावरण सुहाना होता है और ठंडा होता है। जिस वक्त भारत की बाकी जगहों मे गर्मियों का मौसम चालू रहता है और उसी मौसम यहा का तापमान 14 से 8 डिग्री सेल्सियस रहता है।

बरसात के मौसम मे यहा बहुत बारिश होनी की वजह से यहा ज्यादा पर्यटक घूमने नहीं आते है। ठंड के मौसम मे यहा का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। दिसम्बर से जनवरी तक यह नए कपल्स हनीमून मनाने आते है।

दार्जिलिंग घूमने का खर्चा

अगर आप इस हिल स्टेशन में इन्जॉय करने जाना चाहते है तो आपको पहले से ही अपना बजट तय करना पड़ता है। तो आपको आपको 5 दिनों का दार्जिलिंग घूमने का खर्चा 20,000 से 25,000 रुपये तक आ सकता है। या सिर्फ एक अंदाजा है। यह आपके ऊपर निर्भर होता है की, आप कोनसे होटल मे रहते है, कितने दिन घूमने वाले है और कहा कहा घूमने वाले है इसके ऊपर निर्भर होता है।

दार्जिलिंग कैसे पहुचे

यहा जाने के लिए सीधे कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है।इसके लिए आपको पहले सिलीगुड़ी या जलपाईगुड़ी पहुचना होगा। यहा से आपको दार्जिलिंग के लिए बस, टैक्सी या कोई कार बुक करके जाना होता है।

निष्कर्ष

आज हमने इस ब्लॉग मे सबसे अच्छी दार्जिलिंग में घूमने की जगह के बारेमे जाना है। इसमे बताई हुई सभी जगह पर आसानी से जा सकते है और आनंद ले सकते है। तो आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट्स करके बताए और अपने दोस्तों को शेयर करे।

FAQ

Que: दार्जिलिंग देखने के लिए कितने दिन चाहिए?

Ans: यहा के कुछ प्रसिद्ध जगह घूमने के लिए आपको 6 से 7 दिन लग सकते है। यह आपके ऊपर निर्भर होगा की, आप एक दिन मे कितनी जगहों पर जाते है।

Que: दार्जिलिंग का फेमस चीज क्या है?

Ans: यह चाय के बागान और हिल स्टेशन के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

Que: दार्जिलिंग कब नहीं जाना चाहिए?

Ans: जुलाई से सितंबर महीने मे यहा नहीं जाना चाहिए। इस समय यहापर भरी मात्रा मे बारिश होती है।

यह भी पढे:-

Rate this post
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment