Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

धनिया की खेती करके किसान बन गया करोड़पति, खरीद लिया SUV और आलीशान घर

देश के किसान अब पारंपरिक खेती को छोड़के अब आधुनिक खेती के तरफ बढ़ रहे है। आज हम आपको ऐसे ही एक व्यक्ति के बारेमे बताने वाले है, जो सिर्फ धनिया की खेती करके करोड़पति बन गया। महाराष्ट्र राज्य के लातूर जिला मे रहने वाले रमेश विट्ठलराव ने पीछले चार सालों से पारंपरिक खेती को छोड़के अपनी एकड़ जमीन मे आधुनिक तरीजे से धनिया की खेती कर रहे है। इस खेती की मदत से उन्होंने इस दौरान 1 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है।

पारंपरिक खेती को छोड़ आधुनिक खेती के तरफ हाथ आजमा रहे किसान

महाराष्ट्र का लातूर जिला सूखा प्रभावित क्षेत्र का है। जहा बहुत से किसान ऐसे है, जो पारंपरिक खेती करके मनचाही कमाई नहीं कर रहे है। कई बार तो ऐसा होता है की किसानों को खेती मे लगाई हुई लागत भी निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे मे रमेश को धनिया की खेती का आइडीया आया और उन्होंने खेती करके घर और गाड़ी भी ले ली है।

इस साल की धनिया से कमाई 16 लाख रुपये

रमेश ने धनिया की खेती साल 2019 से शुरू की थी। उसी साल उन्होंने 25 लाख रुपये सिर्फ धनिया की खेती से कमा लिए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 लाख रुपये की लागत लगी थी। उसके बाद 2020 मे उन्होंने 16 लाख, 2021 मे 14 लाख रुपये और 2022 मे 13 लाख रुपये कमाए। इस साल की बात करे तो अबतक उन्होंने 16 लाख 30 रुपये की कमाई कर चुके है।

अंगूर की खेती छोड़ धनिया की खेती शुरू की

रमेश ने बताया की वर्ष 2015 मे उन्होंने 3 एकड़ जमीन मे अंगूर की खेती की थी। इस खेती से उनको ज्यादा मुनाफा नहीं हुआ। 2016 मे अंगूर की खेती की पैदावर हुई, जिसमे उनको 50 टन अंगूर पर सिर्फ 10 रुपये प्रति किलो का भाव मिल था। इससे उन्होंने 5 लाख रुपये कमाए और इसकी लागत 6.5 लाख रुपये की हुई थी। फिर इन्होंने 2019 से धनिया की खेती करके अब वो करोड़पती बन गए।

Farmer became millionaire by cultivating coriander, bought SUV and luxurious house

धनिया की खेती से घर, SUV खरीद लिया

रमेश ने कहा की इन पांच सालों मे उन्होंने धनिया की खेती से अबतक लगभग 1 करोड़ रुपये कमा लिए है। इन पैसों से उन्होंने एक SUV कार खरीद ली और घर भी बना लिया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को आव्हान करते हुए कहा की उनको पारंपरिक खेती छोड़के आधुनिक खेती को आजमाना चाहिए, जिससे उनको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

यह भी पढे:-

Rate this post
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment