G20 India App Kya Hai: जैसा ही आपको पता होगा की भारत देश की राजधानी नई दिल्ली में G20 Summit का आयोजन होने जा रहा है, जो 9 सितंबर और 10 सितंबर को रखा जाएगा। इस खास मौके के लिए सरकार काफी लंबे समय से तयाऋ कर रही थी और इसके तहत एक एप भी लॉन्च हो चुका है, जिसका नाम G20 India App है। इस आयोजन के लिए दिल्ली (NCR) में कही सारी सुरक्षा के प्रतिबंध लगाए जा चुके है और कही सारे रास्ते भी बंद हो चुके है। तो चलिए जानते है G20 India App Kya Hai, G20 India App को कैसे डाउनलोड करे इसके बारेमे।
G20 India App Kya Hai
बात करे G20 India App की तो यह एप एंड्रॉइड और IOS दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है। इस एप के डिसक्रिप्शन में जानकारी डी है की यह यूजर्स के इजी-टू-यूज एप होने वाला है, जिसमे यूजर को G20 Summit ईवेंट में होने वाली सभी जानकारी प्राप्त होती जाएगी। जैसे इवेंट्स, स्पीच, फ़ोटोज़, वीडियोज़, प्रेस रिलीज, डॉक्युमेंट्स, सोशल मीडिया अपडेट्स, पिछले समिट की जानकारी, आदि जैसी जानकारी इस G20 India App में रियल-टाइम में मिलती रहेगी। इस एप में यूजर्स आसानी चला पाएंगे और इवेंट के लिए रजिस्टर भी कर सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे G20 India App को डाउनलोड
हमने आपको पहले ही जानकारी दि है की यह G20 India App एंड्रॉइड और IOS दोनों डिवाइस को सपोर्ट करेगा। जिसकी वजह से एंड्रॉइड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड कर सकेंगे और IOS यूजर्स एप्पल आईओएस एप स्टोर से इसको डाउनलोड कर सकेंगे।
एप को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर में या एप्पल स्टोर में जाकर आपको सिर्फ G20 India लिखना होगा और सर्च करना होगा फिर आपके सामने G20 लोगों वाला एप दिखाई देगा इसको इंस्टॉल कर देना है। G20 India App को मिनिस्ट्री ऑफ एकस्टर्नल अफेयर्स ने डेवलप किया है।
10 भाषाओ में उपलब्ध होगी इवेंट की जानकारी
G20 India मोबाईल एप के इंटेरफेस की बात करे तो यह इसके ऑफिसियल वेबसाईट से मिलता-जुलता है और इसमे One Earth, One Family, One Future वाली थीम दि गई है। इस एप में आप 10 भाषाओ में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिसमे हिन्दी, अंग्रेजी, स्पेनिश, जर्मन, जापानी, अरेबिक, रुसी, चाइनीज, फ्रेंच और पुर्तगाली भाषाए उपलब्ध है। G20 India App में एक इनबिल्ट भाषांतर करने का फीचर मिलता है, जिसमे एक भाषा में टेक्स्ट में लिखकर दूसरी भाषा में भाषांतर कर सकते है।
G20 India App इवेंट लोकेशन का वर्चुअल टूर भी कराएगा
इस एप मे एक ऐसा सेक्शन दिया गया है, जिसमे यूजर्स इवेंट लोकेशन भारत मंडपम का वर्चुअल टूर कर सकेंगे। इसके साथ ही एप में नेविगेशन का सेक्शन भी है, जिसकी वजह से यूजर्स एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन में आसानी से जा सकेंगे। इसमे और भी बहुत से सेक्शन देखने को मिलेंगे। इसमे इवेंट्स से जुड़ी हुई फ़ोटोज़, वीडियोज़ भी देखने को मिल जाएगी।
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख में G20 इंडिया एप क्या है इसके बारेमे जाना है। इसमे हमने आपको G20 India App को डाउनलोड कैसे करे और इसमे क्या-क्या मिलता है इसकी संपूर्ण जानकारी दि है। तो आपको यह G20 India App Kya Hai की जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट्स में बताए।
यह भी पढे:-