Ganesh Chaturthi Remedies 2023: हिन्दू धर्म में सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गणेश होते है और देश में गणेश चतुर्थी की बड़े धूमधाम से मनाते है। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सप्टेंबर 2023 को आ रहा है। हर साल भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि में गणेश चतुर्थी को मनाया जाता है। यह त्योहार 10 दिनों का होता है, जिसमे 10 दिनों तक भक्त गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते है और रोज पूजा आरती करते है। तो चलिए इस साल आप गणेश को कैसे पूजा करके प्रसन्न कर सकते है यह जानते है।
इस दिन है गणेश चतुर्थी
इस साल गणेश चतुर्थी 18 सितंबर को शुक्रवार के दिन 2 बजकर 9 मिनिट मे शुरू होगी और 19 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट में समाप्त हो जाएगी। 19 सितंबर के दिन गणेश को लाया जायेगा और यह त्योहार मनाया जाएगा।
गणेश स्थापना के नियम
- गणेश जी की स्थापना करने के लिए सबसे पहले घर में स्थापना की जगह या मंदिर को अच्छेसे साफ कर लीजिए।
- उसके बाद मंदिर को अच्छेसे फूलों से सजाए और रंगोली बनाए।
- गणेश जि स्थापना करते वक्त उनका मुख उत्तर की ओर रखे। गणेश जी को पूर्व, पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है।
- गणेश जी की स्थापना करने के बाद घरमे उनको प्याज और लहसुन से बनी चीजों का भोग न लगाए।
- गणेश उत्सव 10 दिनों तक चलता है, इस समय आपको मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना है।
जीवन बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए अपनाए यह उपाय
- गणेश जी की 10 दिनों तक नियमों का पालन करके पूजा करे।
- गणेश को सबसे ज्यादा खाने में मोदक पसंद होता है इसीलिए उनको प्रसन्न करने के लिए मोदक का भोग लगाए।
- जीवन की बाधाओं, समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए गणेश मंत्रों का जाप करे। जैसे आप ‘ॐ गणेशाय नम:‘ इस मंत्र का जाप कर सकते है।
- दान पुण्य का काम करके गणेश जी को प्रसन्न करे।
- गणेश जी के मंदिर में उनका आशीर्वाद पाने के लिए जाए।