JioBook: दोस्तों जियो कंपनी ने पहले सस्ते 4जी मोबाईल लॉन्च किए थे, जो बहुत से लोगों ने खरीदे है। उसके बाद जिओ ने अपना पहला लैपटॉप अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया था, जिसकी किंमत 20,000 रुपये से भी काम रखी गई थी। अब जियो कंपनी अपना दूसरा लैपटॉप लॉन्च करने की प्लैनिंग में है। नए JioBook लैपटॉप का टीजर Amazon पर दिखाया गया है।
JioBook को इस जगह पर किया जाएगा लॉन्च
JioBook लैपटॉप का ऐसे लोगों को बहुत इंतजार है, जो सस्ते मे नया लैपटॉप लेना चाहते है। तो हम आपको बता दे की JioBook लैपटॉप को 31 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाने वाला है। इस नए लैपटॉप को Amazon पर लिस्ट कर दिया है, जहा से आप लॉन्च होने के बाद खरीद सकते है। यह लैपटॉप मनोरंजन और गेम के लिए बनाया गया है।
इसके साथ ही आप इसमे अपने नॉर्मल काम भी कर सकते है। अगर आप इस JioBook लैपटॉप को खरीदने की सोच रहे है तो Jio और Amazon की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर खरीद सकते है।
JioBook मे मिलेंगे यह फीचर्स (Features Of JioBook)
नया JioBook मे आपको बहुत से फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमे 4G कनेक्टिविटी के साथ वाईफाई का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह लैपटॉप JioOS पर चलेगा, ऐसी उम्मीद है। JioBook का चिपसेट ऑक्टा-कोर चिपसेट पर आधारित होगा। इसके साथ ही जिओ के बहुत से एपस् मिल जाएंगे।
लैपटॉप की बैटरी की बात करे तो इसको फूल चार्ज करने पर पूरे दिन चलेगा। इसमे फ्रन्ट मे वेबकैम भी देखने को मिलेगा, जिसमे आप विडिओ कॉल के लिए उपयोग कर सकते है।
यह भी पढे:-