Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Mahindra XUV400 Electric: पहला लुक, लॉन्च डेट, प्राइस, स्पेसिफिकेशन, क्या है खास

Mahindra XUV400 Electric: महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक Mahindra XUV400 Electric कार भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस कार का लुक और फीचर्स के साथ ही इसमें बैटरी बैकअप भी जबरदस्त देखने को मिलेगा। Mahindra XUV400 Electric कार का सीधा कंपीटिशन टाटा की नेक्सॉन ईवी, नेक्सॉन ईवी मैक्स और एमजी जेडएस ईवी जैसे पॉपुलर कार के साथ होगा। महिंद्रा कंपनी भारत की जानी मानी कार कंपनी में से एक है। आगे जानते Mahindra XUV400 Electric Car Launch Date के बारेमे और इसकी प्राइस, फीचर्स, लुक्स, बैटरी बैकअप के बारेमे।

Mahindra XUV400 Electric: पहला लुक, लॉन्च डेट, प्राइस, स्पेसिफिकेशन, क्या है खास
कार की फोटो carwale.com से ली गई है।

Mahindra XUV400 Electric Car Launch Date

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार को 8 सितंबर 2022 गुरुवार को ऑफिशियली लॉन्च किया है। इस कार का पहला लुक देखने को मिला है जो एक जबरदस्त लुक है। इस कार को लांच करते वक्त बहुत से फीचर्स सामने आए है। इस कार का इंटीरियर देखने लायक है। साथमे इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ भी है।

महिंद्रा XUV400 इंटीरियर (Mahindra XUV400 Electric Car Interior Design)

महिंद्रा XUV400 इंटीरियर के ब्लैक थीम दी गई है, जो एक बहुत ही आकर्षित है। इसमें 2600 मिलीमीटर का विलबेस दिया है। साथमे बूट स्पेस 368 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।

महिंद्रा XUV400 में टचस्क्रीन इन्फोंटमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। इसमें आपको व्हीकल की जानकारी मिलेगी। इसमें ब्लू सेंस मोबाइल एप भी अवेलेबल है, साथमे ड्राइवर असेसमेंट भी है। गाड़ी के स्टीयरिंग के कंट्रोल जुड़े हुए मिलेंगे साथ में इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर मिलेगा। इसके साथ ही सेफ्टी का ध्यान में रखते हुए उसमे 6 एयरबैग्स दिए जा सकते है। चारो टायर में डिस्क ब्रेक उपलब्ध है। इसके साथ ही EBD और ABS जैसे सेफ्टी फिचर्स दिए है।

महिंद्रा XUV400 एक्सटीरियर (Mahindra XUV400 Electric Car Exterior Design)

  • इस कार के एक्सटीरियर में ग्रिल देखने को नही मिलेगा।
  • इस कार में हेडलैंप्स आयातकार में देखने को मिलेंगे।
  • इसके बॉडी पर कॉपर फिनिश दी है।
  • हैडलैंप्स और बंपर के नीचे कॉपर इंसर्ट्स देखने को मिलेगा।
  • एक्सटीरियर के लुक में जबरदस्त कार है।

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार पावर और बैटरी

  • महिंद्रा XUV400 कार में एआरएआई के अनुसार 456किमी की रेंज यह कार देती है। एक बार फुल चार्ज करने पर 456किमी की दूरी पार करेगी।
  • महिंद्रा XUV400 कार में लिथियम-आयन की एक पावरफुल बैटरी बैकअप दिया है जिसमे 39.4kW का पावर दिया है।
  • यह कार 50kW के डीसी चार्जर से 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज होगी।
  • इस कार की इलेक्ट्रिक मोटर 150bhp/310Nm जनरेट करती है।
  • यह कार 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटे की बताई गई है।

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार की कीमत क्या हो सकती है (Mahindra XUV400 Electric Car Price In India)

महिंद्रा XUV400 कार की कीमत 14 लाख से 16 लाख रुपए तक हो सकती है। यह कीमत एस्टीमेटेड बताई गई है।

Rate this post
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment