हिंद महासागर में बसा हुआ श्रीलंका के दक्षिण में स्थित द्वीपों का एक समूह है यह मालदीव पर्यटक स्थल। हनीमून मनाने के बेस्ट है यह जगह, जहा सुंदर सफेद रेट के समुद्र तट, स्पष्ट लैगून, रीफ़ मछली और ताड़ के पेड़ और खूबसूरत वाटर वीला के लिए यह पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है। यह ऐसा देश है, जहा की सुंदरता सभी को आकर्षित करती है। यहा आने का सपना नए कपल्स और ऐसे कही लोगों का होता है, लेकिन वह खर्चे को लेकर बजट के चिंता में रहते है। तो आईए हम इस लेख में बताएंगे मालदीव जाने का खर्चा कितना होता है।
मालदीव जाने का खर्चा
यह देश एक द्वीपो का एक ग्रुप है, जहा पर्यटकों के लिए इन्जॉय करने के लिए कही सारी रोमांचक और सुंदर स्थल है, जो सबको अपने ओर खिचते है। अगर आप भारत से मालदीव 4 से 5 दिन के ट्रिप के लिए जा रहे है तो प्रति व्यक्ति 50,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक का खर्चा आ जाएगा। यहा की खास बात यह है की मालदीव के लिए वीजा फ्री में दिया जाता है।
इस देश में पहुचकर एक फॉर्म भरना होता है और फिर आपको फ्री मे वीजा दिया जाता है। इसके अलावा हवाई जहाज का किराया लगभग 15,000 रुपये से 20,000 रुपये प्रति व्यक्ति सिर्फ जाने का आता है और वापस आने के लिए अलग से टिकट लेनी पड़ती है।
मालदीव कैसे जाए
मालदीव देश में जाने के लिए हवाई मार्ग का ही विकल्प उपलब्ध है। इसके लिए दिल्ली से हवाई जहाज मिल जाएंगे, जो आपको सीधे इब्राहीम नासिर आंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुचा देंगे, जिसे माले आंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से भी जानते है। यह एयरपोर्ट भारत, श्रीलंका और चीन जैसे देशों से काही सारे फ्लाइट आते जाते है।
मालदीव घूमने का खर्चा
अब बात करे मालदीव में घूमने के खर्चे की तो यह आपके ऊपर निर्भर होता है, की आप कहा-कहा घूम रहे है, कौनसे होटल में खाना खा रहे है और कहा रह रहे है। यहापर एक जगह से दूसरे जगह पर जाने के लिए स्पीड बोट का उपयोग किया जाता है, जिसका खर्च दूरी कितनी है उसपर निर्भर है। पब्लिक बोट के लिए 1600 रुपये से 2000 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लग जाता है।
मालदीव में होटल का किराया
माले में रुकने के लिए कही सारे होटल उपलब्ध है और अन्य द्वीपों पर भी होटल्स की कमी नहीं है। यहा प्रति व्यक्ति 2000 रुपये से 5000 रुपये तक रहने के लिए रूम का किराया लिया जाता है। यह किराया प्रति दिन का होता है। इसके अलावा यह खाने का यहा कही सारे रेस्टोरेंट उपलब्ध है जहा आप खाना खा सकते है। जिसका खर्च 500 रुपये से 1000 भारतीय रुपये प्रति व्यक्ति आ सकता है।
मालदीव देश के कुछ प्रसिद्ध जगह
इस देश का वाटर वीला काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, जो समुद्र के द्वीप पर पानी में बनाया हुआ है। इसके अलावा माले में भी कही सारे घूमने की जगह है। यहा का सन आइलैंड और कैन्डल लाइट डिनर भी बहुत फेमस है। इसके साथ ही एचपी रीफ़ और व्हेल पनडुब्बी में भी जा सकते है।
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख में मालदीव जाने का खर्चा के बारेमे जाना है। इस जानकारी के बाद आप अपना बजट बनाकर आसानी से इस देश में जा सकते है। तो आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट्स में बताए और अपने दोस्तों को शेयर करे।
यह भी पढे:-