मनाली में घूमने जाने का सपना कही लोगों का होता है। लेकिन बजट के कारण और खर्चे का पता न होने की वजह से ज्यादातर मिडल क्लास के लोग जा नहीं पाते। लेकिन आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं, मनाली घूमने का खर्चा कितना होता है जानने के बाद बजट बनाकर आसानी जा सकते है। इस जगह ऐसे कही सारे पर्यटक स्थल है, जो आपको यही का बना देते है। तो आईए जानते है इसके बारेमे।
मनाली घूमने का खर्चा (Manali Ghumne Ka Kharcha)
इस हिल स्टेशन को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश में बसा हुआ इस शहर की सुंदरता को देखने हर साल लाखों की भीड़ में यहा पर्यटक घूमने आते है। अगर आप भी यहा कम खर्चे में आना और इन्जॉय करना चाहते है तो इसमे 4 से 5 दिन का खर्चा लगभग 15,000 से 20,000 रुपये तक लग सकता है।
यह पूरा खर्चा आपके ऊपर निर्भर होता है। कहा रहते है, होटल का किराया, खाने का खर्च इसपर निर्भर होता है। इसीलिए आप कही भी जाए तो बजट से दोगुना पैसे अवश्य लेकर जाए ताकि समय पर किसी समस्या में न पड़ना पड़े। सीजन के हिसाब से यहा के रेट्स बदलते रहते है।
मनाली होटल किराया
इस शहर में माल रोड के आसपास बहुत से होटल देखने को मिलेंगे। जिनकी किंमत 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये प्रति दिन का होता है। यहापर आप रूम बुक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से करवा सकते है। ऑनलाइन के माध्यम से 2 दिन पहले ही होटल बुक करे तो अच्छा होता है।
मनाली कैसे जाएं
यहा पहुचने के लिए तीन मार्ग उपलब्ध है, सड़क, रेलवे और हवाई मार्ग। दिल्ली से बहुत से आने और जाने के लिए साधन उपलब्ध होते है।
हवाई मार्ग से
यहा का कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह शहर से लगभग 50 किलोमीटर के अंतर पर भुंतर में है। यह कही सारे प्राइवेट बसेस और टैक्सी मिल जाएगी जो आपको सीधे पहाड़ों के रानी तक पहुचा देंगे।
रेलवे मार्ग से
कम बजट में जाना है तो रेलवे एक बहुत अच्छा विकल्प है। शहर के सबसे पास के रेलवे स्टेशन की बात करे तो यह कालका, चंडीगढ़ और पठानकोट स्थान पर है। यहा से लगभग 200 से 300 किलोमीटर के अंतर पर मनाली शहर है। जहा बस और टैक्सी से पहुचा जा सकता है। बस की का किराया यहा 500 से 700 रुपये तक होती है।
सड़क मार्ग से
दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून से काफी बसेस मिल जाती है। दिल्ली से मनाली का बस का किराया आपको लगभग 600 से 800 रुपये तक लगेगा, जिसकी दूरी लगभग 540 किलोमीटर की है। इसके अलावा आप खुदके बाइक या कार से भी यहा आ सकते है।
मनाली घूमने का सही समय
वैसे यहा घूमने के लिए बारिश का मौसम छोड़के ठंड का और गर्मी का दोनों मौसम सही होते है। लेकिन आप बर्फबारी का लुफ्त उठाना चाहते है तो अक्टूबर से फरवरी महीने तक का समय काफी अच्छा होता है। इस समय यह खूब बर्फ गिरती है। इसके अलावा आपको बर्फबारी का आनंद नहीं लेना है और देश में पड़ रही कड़कड़ाती गर्मी से राहत पाना चाहते है तो मार्च से जून महीने तक का समय सही माना जाता है। इस समय में यहा का मौसम सुहाना होता है और काफी सारे एक्टिविटीज करने को मिलती है।
मनाली के पर्यटन स्थल
मनाली में घूमने जगह काफी सारे है, जहा आप इन्जॉय कर सकते है। जैसे यहा का प्रसिद्ध हिडिंबा देवी मंदिर, ओल्ड मनाली, मनु मंदिर, रोहतांग पास, सोलंग वैली, जोगिनी जलप्रपात, ग्रेट हिमालियम नैशनल पार्क, माल रोड, वन विहार, आदि जैसे बहुत सारे पर्यटन स्थल पर घूम सकते है।
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख में मनाली में घूमने का खर्चा के बारेमे जाना है। इस जानकारी के बाद आप आसानी से अपना बजट बना सकते है और इस सुंदर हिल स्टेशन में घूमने जा सकते है। तो आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट्स में बताए और अपने दोस्तों को शेयर करे।
यह भी पढे:-