मनाली में घूमने की जगह, जाने का खर्च, मनाली जाने का सही समय, रेल्वे स्टेशन, रास्ता, मनाली ट्रिप (Manali Me Ghumne Ki Jagah, Best Tourist Places In Manali, Manali Trip, Manali Tour Package, Manali Best Hotels, Manali Nearest Railway Station)
गर्मी के मौसम चालू होने के बाद मार्च महीने तक उतना कुछ गर्मी का फर्क दिखाई नहीं देता पर फिर अप्रैल महीने से गर्मी बढ़ती जाती है और मई, जून महीने मे बहुत तेज गर्मी होती है। इस समय किसी किसी जगह का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। ऐसे समय अगर आपको गर्मी से राहत पाना है तो आप ठंडी जगह की तलाश करते है, जहा घूमने और कुछ समय बिताने जा सके। तो हम आपके लिए आज ऐसेही मनाली में घूमने की जगह के बारेमे बताने वाले है। मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश मे बसा हुआ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहा पर हमेशा ठंड का मौसम बना हुआ रहता है। तो चलिए जानते है Manali Me Ghumne Ki Jagah, Best Tourist Places In Manali के बारें में।
5+ मनाली में घूमने की जगह (Manali Me Ghumne Ki Jagah)
मनाली एक बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यहा हर साल लाखों की भीड़ मे पर्यटक घूमने आते है। ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम मे गर्मी से राहत पाने के लिए मनाली घूमने जाते है। आज हम इस लेख मे मनाली में घूमने की जगह के बारेमे जानेंगे, जिसमे हम 10 सुंदर जगहों के बारेमे बताएंगे जहा आप घूमने जा सकते है। तो चलिए जानते है Manali Me Ghumne Ki Jagah के बारेमे।
मनाली में घूमने की जगह ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क
अगर आपको नैशनल पार्क घूमना पसंद आता है तो मनाली मे स्थित ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क मे घूमने जा सकते है। यह पार्क मनाली से कुछ ही दूरी पर कुल्लू मे स्थित है, जो तीनों ओर से हिमालयन पर्वतों से घीरा हुआ है। जिसेम आपको विविध प्रकार के वन्यजीव देखने को मिलेंगे। इसमे 375 प्रजातियों के वन्य पशु, 181 प्रजातियों के पक्षी अरु 31 प्रजातियों के मैमल शामिल है। इस राष्ट्रीय उद्यान को खूबसूरत देवदार व चिड़ के वृक्ष बनाते है। शहर की भाग दौड़ वाली वाली जिंदगी मे से कुछ समय निकालकर इस जगह पर शांति और विराम के लिए आ सकते है।
मनाली की प्रसिद्ध जगह सोलंग घाटी (Manali Me Ghumne Ki Jagah Solang Valley)
मनाली की सबसे ज्यादा खूबसूरत जगह पर घूमने की सोच रहे है तो आप सोलंग घाटी में घूमने जा सकते है। इस जगह पर आप कभी बोर नहीं होंगे। यहा आपका सफर रोमांचक होने वाला है। यहा आप पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, ओपन एयर जीप चलाने तक सभी ऐक्टिविटीज कर सकते है। ठंड के मौसम मे यह जगह बर्फ से ढकी होती है तब यह और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती है। गर्मी मे मौसम मे इस जगह का बर्फ पिघल जाता है तब भी यहा आप बहुत सारी ऐक्टिविटीज कर सकते है।
मनाली की रोमांचक जगह चंद्रतल बारालाछा ट्रैक
यह झील हिमालई क्षेत्र की सबसे ऊंची झील है। अगर आपको प्राकृतिक सुंदरता और शांति का संगम देखना है तो आप इस झील को देखने आ सकते है। जब उगते हुए सूरज की किरने इस झील पर पड़ती है तो यह जगह बाट ही रोमांचक दिखाई देती है। ऐसे नजारे को देख आप जरूर कैमरा निकालकर फ़ोटोज़ निकालेंगे। हर तरफ प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी।
मनाली की सुंदर जगह रोहतांग पास (Manali Me Ghumne Ki Jagah Rohtang Pass)
रोहतांग पास 3978 मीटर वर्ग मे फैला हुआ मनाली का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहा हर साल लाखों की भीड़ मे पर्यटक घूमने आते है। रोहतांग पास के अगर आप ऊपर जाएंगे तो आपको बहुत की अद्भुत दृश्य अचंभित करेंगे। यहा के नजारे देखकर आप कभी इस जगह को भूल नहीं पाओगे। इस जगह पर जब वी मेट और ये जवानी है दीवानी जैसी मूवी भी फिल्माई गई है।
मनाली का दर्शनीय स्थल हिडिम्बा मंदिर
यह मंदिर पहाड़ों पे स्थित मनाली का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है, जहा बहुत से पर्यटक यहा घूमने आते और हिडिंबा मंडित मे दर्शन करने आते है। यह मंदिर भीम की पत्नी हिडिंबा को समर्पित है। यह मंदिर बाकी मंदिरों से भिन्न है। इसकी छत के छतरी के आकार की बनाई गई है और इसका दरवाजा लकड़ी से बनाया है। इस जगह हर तरफ शांति का महोल देखने को मिलता है।
मनाली मे घूमने जाने का समय (Best Time To Visit In Manali Tourist Place)
अगर आप मनाली मे घूमने का सही समय देख रहे है तो मार्च से लेकर जून महीने तक अच्छा होता है। जब देश के बाकी हिस्सों मे माहोल गरम होता है तब यहा आप गर्मी से राहत पाने आ सकते है। अगर आपको बर्फ बारी का आनंद लेना है तो आप दिसंबर से मार्च महीने तक आ सकते है। इस समय यहा बहुत से पर्यटक घूमने आते है।
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख मे मनाली में घूमने की जगह के बारेमे जाना है। इस मनाली के प्रसिद्ध जगहो पर आप घूमने जा सकते है और गर्मी से राहत पा सकते है। यहा का वातावरण ज़्यादतर ठंडा ही रहता है, जिसकी वजह से आपको ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं होगा। तो आपको यह Manali Me Ghumne Ki Jagah कैसी लगी हमे कमेंट्स मे बताए।
FAQ
Que: मनाली मे घूमने लायक सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
Ans: मनाली मे सभी जगह खूबसूरत है और अच्छी जगह है जहा आप घूम सकते है। इन मे से प्रसिद्ध जगह की बात करे तो सोलंग घाटी, रोहतांग पास, हिडिंबा मंदिर, कुल्लू आदि जैसी जगह सुंदर और प्रसिद्ध है।
Que: मनाली घूमने में कितना खर्च आएगा?
Ans: मनाली मे घूमने का खर्च, रहने का और आने जाने का खर्च पकड़े तो लगभग 15 से 20 हजार रुपये तक आ सकता है।
Que: मनाली में खाने के लिए क्या प्रसिद्ध है?
Ans: मनाली मे सिडू डिश बहुत प्रसिद्ध है, जो एक स्ट्रीट फूड है।
Que: मनाली मे बर्फ कबतक रहती है?
Ans: दिसंबर से मार्च महीने तक।
यह भी पढे:-