Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

PM Kisan Yojana 14th Kist Released: पीएम किसान योजना की 14वी किस्त आज हुई जारी, 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को मिला लाभ

PM Kisan Yojana 14th Kist Released: आज देश के किसानों के लिए बहुत ही खास दिन है। बहुत दिनों से देश की किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वी किश्त मे मिलने वाली राशि 2 हजार रुपये का इंतजार कर रहे था, वो अब उनका इंतजार खतम हुआ। आज 27 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के सीकर मे हुए दौरे पर उन्होंने अपने हाथों से सभी किसानों के खाते मे PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Kist को उनके बँक अकाउंट मे ट्रांसफर कर दिया है।

पीएम मोदी का आजका कार्यक्रम कल 28 जुलाई 2023 राजस्थान के नागौर मे होने वाला था, पर कुछ कारणवश इस कार्यक्रम को बदलकर आज राजस्थान के सीकर मे कराया गया है। लगभग 8.5 करोड़ किसानों के खाते मे आज PM Kisan Yojana की 14वी किस्त को ट्रांसफर कर दिया गया गया, जिसमे कहा जा रहा है की लगभग 17 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते मे भेजे गए है।

14वी किस्त के पैसे किसानों के खाते मे भेजे गए (PM Kisan Yojana 14th Kist Released)

पीएम मोदी का यह कार्यक्रम आज सीकर मे 11 बजे आयोजित किया गया था, जिसमे देश के किसानों को संबोधित किया गया था। उसके बाद DBT के माध्यम से सभी किसानों के खाते मे 2000 रुपये की राशि को ट्रांसफर कर दिया है। इस बार इस योजना मे कुल 8.5 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वी किश्त की राशि भेज दी गई है।

जिनकों इस प्रोग्राम का हिस्सा बनना है, उनके लिए https://pmevent.ncog.gov.in/ इस लिंक पर जाकर खुद से रजिस्टर करके शामिल हो सकते है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक ट्वीट मे बताया है की, पीएम किसान योजना के 14वी किश्त के लाभार्थी के पास उनका बैंक अकाउंट से आधार कार्ड और NPCI Server लिंक करना जरूरी है। यह करने के बाद ही उनके खाते मे PM Kisan Yojana 14th Kist ट्रांसफर कर दी जाएगी।

बैंक अकाउंट से आधार लिंक करना है जरूरी

पीएम किसान योजना का 14वी किश्त का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना बहुत जरूरी हो चुका है। ऐसा करने से सरकार के पास किसानों के बारेमे सही जानकारी रहेगी, जिसका डाटा देखकर किसानों के खाते मे सब्सिडी के पैसे भी उनके अकाउंट मे भेजे जाएंगे।

क्या NPCI भी बैंक अकाउंट से जोड़ना अनिवार्य है

हले PM Kisan Samman Nidhi Yojana के पैसे डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट मे भेजे जाते थे, पर अब नियमों मे बदलाव होने की वजह से किसानों को बैंक अकाउंट के साथ भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से लिंक करना बहुत जरूरी हो चुका है। इस प्रक्रिया को आप अपने बैंक मे जाकर आधार कार्ड के साथ NPCI को भी लिंक करने के लिए फॉर्म भर सकते है लिंक कर सकते है।

आपको बैंक मे जाकर कर्मचारी से कहना होगा की, हमे अपना बैंक अकाउंट को आधार कार्ड और NPCI Server से भी लिंक करना है, जिससे PM Kisan Yojana की 14वी किस्त DBT के माध्यम से हमारे खाते मे जमा हो।

इसके अलावा आप अपने नजदीकी डाक घर मे जाकर भी यह कार्य कर सकते है। इसके साथ ही आपने अभी तक e-KYC नहीं की होगी तो वो भी आपको करना बहुत आवश्यक है।

निष्कर्ष

आज हमने इस लेख मे PM Kisan Yojana 14th Kist Released के बारेमे जानकारी ली है। जिसमे हमने बताया है की 14वी किस्त की रकम सभी किसानों के खाते मे DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए जा चुके है। इसके साथ ही हमने यह भी जाना है की बैंक अकाउंट को आधार कार्ड के साथ NPCI से भी लिंक करना जरूरी है। इसके बिना आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वी किश्त का लाभ नहीं ले पाएंगे।

यह भी पढे:-

Rate this post
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment