Best Tourist Places In Surat: घूमना फिरना किसको पसंद नही होता है। बहुत लोग ऐसे है जो घूमना पसंद करते है पर घूमने कहा जाए क्या देखे यह पता नही होता। इसीलिए मैं आज इस ब्लॉग में 7 सूरत में घूमने की जगह 2023 में बताने वाला हु। जिससे आप इन 7 सबसे अच्छे जगह पर घूमने फिरने जा सकते है।
सूरत हमारे भारत देश के गुजरात राज्य का एक जिला है। जिसको लोग डायमंड सिटी और सिल्क सिटी के नाम से जानते है। सूरत कपड़ा उद्योग, डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग के प्रसिद्ध है। आइए जानते है सूरत को कैसे जा सकते है। और सूरत में घूमने की जगह के बारेमे।
7 सूरत में घूमने की जगह (Best Tourist Places In Surat)
अब जानते है सूरत में सबसे अच्छे घूमने की जगह के बारेमे। इन 7 जगह पर आप सबसे पहले जाकर घूम सकतें है। वैसे सूरत में तो बहुत जगह है जहापर आप घूमने जा सकतें है। पर हमने ऐसे कुछ 7 जगह बताएंगे जो सूरत में बहुत ज्यादा फेमस जगह है।
#1 – डुमस बीच (Dumas Beach)
डूमस बीच अरब सागर से लगा हुआ है। सूरत के मध्य शहर से इसकी दूर करीब 18 किमी है। इस बीच कही पर्यटक देखने को आते है। इस बीच की रेत काली रंग की होती है। यह बीच की रेत काले रंग की होने की वजह से यह बहुत फेमस है। इसको देखने लोग बहुत दूर दूर से आते है।
यह डुमस बीच रहस्यमई चीजों से भरा हुआ है। इस बीच के बारेमे यह भी बताया जाता है, की इसमें रात के समय में चीखने चिल्लाने की आवाज आती है जिसको बहुत दूर से सुना जा सकता है।
#2 – सरथना नेचर पार्क और चिड़ियाघर (Sarthana Nature Park And Zoo)
यह पार्क उत्तर दिशा की ओर शहर से 11 किमी के दूरी पर तापी नदी के तट पर स्थित है। सरथना पार्क 81 एकड़ जगह में फैला हुआ है। यह गुजरात का सबसे बड़ा प्राणी संग्रालय है। इस चिड़ियाघर 1984 में स्थापित किया गया था। इस चिड़ियाघर में शेर, शाही बंगाल के बाग, हिमालयी भालू और सफेद मोर को बहुत सालो से सफलतापूर्वक पाला है। यह पार्क सुबह 10 से 5 बजे तक 6 दिन चालू रहता है और सोमवार को बंद रहता है।
#3 – गोपी तालाब (Gopi Lake)
इस झील का निर्माण 1510 में झील के मालिक गोपी ने किया था और इस झील का नाम भी उन्ही के नाम पर रखा गया है। वो उस समय के गवर्नर थे। गोपी झील सूरत में सबसे ज्यादा घूमने की जगह में से एक प्रसिद्ध जगह है। यह एक फैमिली पिकनिक स्पॉट है जहा लोग अपने फैमिली बच्चो के साथ आते है।
इसमें बच्चो और बढ़ो के लिए कही तरह के एक्टिविटी करने के लिए साधन उपलब्ध है। साथ में इस झील में बोटिंग, राइडिंग और झीपलाइन जैसे एक्टिविटीज उपलब्ध है। यह झील सोमवार के अलावा हर दिन चालू रहती है। आप सुबह 10 बजे रात के 10 बजे तक यहां घूम फिर सकते है।
#4 – अमाज़िया वॉटर पार्क (Amaaziya Water Park)
अमाजिया वॉटर पार्क सूरत में 16 एकड़ में फैला हुआ है। जहा पर लोग बहुत दूर दूर से आते हैं। यह एक बहुत ही रोमांचक और अद्भुत वाटर पार्क है। इसमें नई फैंटेसी देखने को मिलती है। इसमें पानी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया गया है और यह सूरत बहुत प्रसिद्ध वाटर पार्क है।
#5 – सरदार पटेल म्यूजियम (Sardar Patel Museum)
इस म्यूजियम को सरदार म्यूजियम भी कहा जाता है। इसकी स्थापना साल 1891 में किया गया था। यह म्यूजियम सुरत से 8 किमी के दूरी पर स्थित है। इस संग्रहालय में एक तारामंडल, प्राचीन अवशेष, पेंटिंग, एक साइंस गैलरी, एम्पीथीटर, ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी के साथ रेस्तरां भी शामिल है। इस संग्रहालय में 8000 से ज्यादा अवशेष और प्राचीन वस्तुएं देखने को मिलती है।
#6 – सूरत कास्टल या सूरत का किला (Surat Castle/Surat Fort)
यह किला तापी नदी के तट एक एकड़ के एरिया में बनाया गया था। यह सूरत का सबसे पुराने किले में से एक किला है। इस किले को अहमदाबाद के राजा सुलतान महमूद ने 1538 – 1554 में लगातार होने वाले हमले से बचाने के लिए इसको बनाने का आदेश दिया था। हालाकि यह अब सरकारी कामों के लिए उपयोग किया जाता हैं। इस किले को देखने के लिए बहुत पर्यटक आते है।
#7 – डच गार्डन (Dutch Garden)
अगर आप किसी ऐसे शांत जगह पर जाना चाहते है तो आपके लिए डच गार्डन में जाना बहुत सही होगा। इसमें बहुत ज्यादा शांति होती है। यह गार्डन पेड़ पौधों से भरा हुआ है और शांत जगह होती है। यह हफ्ते के सातों दिन शुरू रहता है। सुबह 8 से 12 बजे तक और शाम को 3 से रात के 11 बजे इन टाइम के बीच आप कभी भी इस गार्डन में घूमने फिरने जा सकते है।
निष्कर्ष
आज हमने इस ब्लॉग में 7 सूरत में घूमने की जगह 2023 के बारेमे जाना है। 7 जगह सूरत की Top 7 Best Tourist Places में आती है। आपको यह ब्लॉग की जानकारी कैसी लगी हमे कॉमेंट में अपनी राय दे सकते है
FAQ
Que: सूरत में कोनसे साधन से घूम सकते है?
Ans: सूरत में आप अपने खुदके साधन से घूम सकते है। या आप ऑटो, बस, किराए की गाड़ी, टूरिस्ट गाइड के साथ भी घूम सकते है।
Que: मुंबई से सूरत की दूरी कितनी है?
Ans: 283.4 किमी की दूरी
Que: मुंबई से सूरत कितने घंटे का रास्ता है?
Ans: अगर आप कार से रोड से जाते है तो 6 घंटे का समय लगेगा और ट्रेन से 3.14 घंटे का समय लगेगा।