Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया | Women’s Business Idea In Hindi 2022

Women’s Business Idea: महिलाए भी अब आत्मनिर्भर बनना चाहते है। इसीलिए मैंने आज मैंने एक ऐसा बिजनेस आईडिया लेकर आया हु जो महिलाओं के लिए एक बेस्ट बिजनेस आइडिया है। महिलाए यह बिजनेस अपने घर से शुरू करके पैसे कमा सकते है। मैं जो बिजनेस आइडिया के बारेमे बताने वाला हु उसकी डिमांड भारत में सबसे ज्यादा है। भारत में इस बिजनेस से बने हुए प्रोडक्ट को हर दिन उपयोग करते है। तो चलिए जानते है वह कोनसा महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया है।

यह एक नमकीन बनाने का बिजनेस आइडिया है। जो महिलाएं अपने घर से कम लागत में आसानी से शुरू कर सकते है और अच्छा मुनाफा कमा सकते है। भारत में लोग सुबह चाय के साथ नमकीन खाना पसंद करते है। इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है। नमकीन की मार्केटिंग करना भी बहुत आसान है। चलिए जानते है नमकीन बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे, मुनाफा कितना होगा, कच्चा माल, मशीन, लागत, मार्केटिंग कैसे करे, लाइसेंस इन सभी के बारेमे जानेंगे।

नमकीन बनाने का बिजनेस क्या है (Namkin Making Business Plan)

नमकीन क्या होता है यह सब लोग जानते ही होंगे। पर इस बिजनेस में क्या करना होता है। नमकीन कैसे बनाया जाता है। नमकीन बनाने का बिजनेस क्या है यह जानेंगे हम।

नमकीन हमारे देश में ही नही दूसरे देशों में भी खाया जाता है। नमकीन नाम नमक की वजह से पड़ा था। क्योंकि इसमें नमक का इस्तेमाल किया जाता है और साथ में उच्च क्वालिटी के मसाले का इस्तेमाल करके नमकीन को बनाया जाता है।

नमकीन को बेसन, मुरमुरा, आलू, मूंगफली, डाल, और मसाले का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। उसके बाद इनको एक किलो और आधा किलो के पैकेट में पैकिंग करके मार्केट में बेचा जाता है। इसकी मार्केट में बहुत डिमांड है और आनेवाले समय में और ज्यादा डिमांड बढ़ने वाली है। इसीलिए महिलाओं के लिए यह एक अच्छा बिजनेस आइडिया हो सकता है।

नमकीन बनाने के लिए कच्चा माल (Raw Materials)

नमकीन बनाने के लिए आपको ज्यादा निवेश करने की आवश्यकता नही होती। आपको इस बिजनेस में बहुत कम लागत लगाकर घर से शुरू कर सकते है। आइए जानते है कौनसे कच्चा माल की आवश्यकता होती है।

  • तेल
  • नमक
  • बेसन
  • दाल
  • मुरमुरा
  • आलू
  • मूंगफली
  • पैकिंग सामग्री

नमकीन बनाने की मशीन (Namkin Making Machine)

नमकीन बनाने का बिजनेस छोटे लेवल शुरू करना चहते है तो यह ब महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया एक अच्छा बिजनेस हो सकता है। छोटे लेवल पर घर से शुरू करने के लिए आपको मशीन लेने की आवश्यकता नही है। आप अपने घर के बर्तन और कच्चा माल लेकर इस बिजनेस को शुरू कर सकते है। महिलाए अपने हाथो से नमकीन बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, इसमें कॉस्ट भी काम लगेगा। आइए आगे जानते है इस बिजनेस को बड़े लेवल पर करे तो कौनसी मशीन की आवश्यकता हो सकती है।

बड़े लेवल पर शुरू करने के लिए मशीन

  • Sev making Machine
  • Mixture Machine
  • Fryer Machine
  • Packaging Machine
  • Weight Machine

नमकीन बनाने का बिजनेस में लागत (Namkin Making Business Cost)

यह छोटे लेवल पर कच्चा माल खरिदके यह बिजनेस को शुरु करते है तो आपको कम से कम 20,000 रुपए निवेश करना पड़ेगा। अगर आप आगे इस बिजनेस को बढ़ाने की सोचेंगे तब आपको मशीन की आवश्यकता होगी। आपको मशीन के साथ यह बिजनेस में 2 लाख रुपए तक लागत लग सकती है। शुरवात में आप कच्चा माल लेकर यह बिजनेस अपने घर से शुरू कर सकते है और मुनाफा होने के बाद इस बिजनेस को मशीन लेकर बढ़ाया जा सकता है।

नमकीन बनाने का बिजनेस में मुनाफा ( Namkin Making Business Profit)

इसमें मुनाफा के बात करे तो आप हर एक पैकेट पर 10% से 20% तक मार्जिन निकाल सकते है। मार्केट में नमकीन का पैकेट 60 से 80 रुपए किलोग्राम के हिसाब बेचा जाता हैं। आप खुदसे अपने एरिया के मार्केट में जाकर इसकी जांच कर सकते है। जानकारी लेने के बाद आप अपना बनाने का कॉस्ट निकलकर मार्जिन लगाकर नमकीन बेच सकते है।

Rate this post
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment