Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी की फेमस सीरियल मे से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों बहुत से ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस सीरियल में अभिनव की हत्या के बाद गोयनका परिवार ने अभिमन्यु के खिलाफ केस डालकर उसको जेल पहुचा दिया है। पूरा गोयनका परिवार ने अभिमन्यु के खिलाफ गवाही दी है, लेकिन जैसे ही अक्षरा की बारी आई तो सीरियल में एक नया ट्विस्ट आया। अब अक्षरा अभमन्यु की वकील बनते हुए नजर आएगी। ऐसा कदम अक्षरा ने क्यों उठाया है इस लेख में जानते है।
टीवी सिरिएल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के आनेवाल एपिसोड मे देखा जाएगा की अक्षरा अभीर के साथ बैठकर पिकनिक मानते हुए फ़ोटोज़ पर नजर आनेवाली है। यह देखकर वह हैरान हो जाएगी। इसके बाद वह अभिमन्यु से मिलने उसके पास चली जाएगी। अभिमन्यु जब अक्षरा के सामने आएगा तब कहेगा की कानूनी तौर पर भले ही मैं और अभिनव दुश्मन रहे होंगे, लेकिन वे अब नहीं थे। यह सब होने के बाद अक्षरा अभिमन्यु से कुछ फ़ाइलों पर हस्ताक्षर करने को कहती है। इससे यह होता है की, अक्षरा अब अभिमन्यु से जो भी कहेगी वही करना होगा।
सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की अक्षरा जब घर के अंडर आती है, तब उसे देखकर सभी लोग परेशान होते हुए दिखेंगे। सभी लोग अक्षरा से सवाल पूछने लगेंगे। अक्षरा सभी लोगों से झुट बोलेगी। इसके बाद अक्षरा अगले दिन अभिमन्यु की वकील बनके कोर्ट में जाएगी। अभिमन्यु के करीब अक्षरा को देख सभी हैरान हो जाते है। इसके बाद अक्षरा अभिमन्यु से बहुत से सवाल पूछती है, यह सब देख बाकी सब हैरानी से देखते हुए नजर आएंगे।
कोर्ट की सुनवाई होने के बाद मंजरी अभिमन्यु से बहुत से सवाल पूछेगी और कहेगी की यह अक्षरा की कोई चाल है क्या? इसके बाद मुस्कान अक्षरा से सवाल करते हुए नजर आएगी और उसके कैरेक्टर पर सवाल करेगी।
यह भी पढे:-