घर में मशरूम की खेती कैसे करे (How To Mushroom Farming At Home In Hindi)

Mashroom Farming At Home: आप सभीने कभी न कभी मशरूम की सब्जी खाएं होंगे या किसी सब्जी में मार्केट से खरीदे हुए मशरूम को डाले होंगे। पर आप यह नहीं जानते है की आखिर मशरूम की खेती कैसे करे। तो मैं आज आपको यही बताने वाला हु की आप घर में मशरूम की खेती कैसे करे। मशरूम की खेती करने के लिए किन किन चीजों की जरूरत होगी। किन किन बातों का ध्यान रखना होगा सभी तरह के प्रश्नों के बारेमे जानेंगे।
घर में मशरूम की खेती कैसे करे | How To Mushroom Farming At Home In Hindi 2022

मशरूम मतलब क्या होता है (Mushroom Meaning In Hindi)

  • सबसे पहले जिनको मशरूम क्या होता है, कैसे दिखते है, यह पता नही होगा इसीलिए इनके बारेमे जानेंगे।
  • मशरूम दिखने में ऊपर की और छाते जैसे दिखाई देते है और यह जमीन दबे हुए होते है।
  • मशरूम के कही प्रकार होते है जिनमे से कुछ जहरीले भी मशरूम होते है और कुछ खाने और औषधि बनाने के योग्य होते है।
  • मशरूम का उपयोग भारत में बहुत ज्यादा किया जाता है। इनका उपयोग सबसे ज्यादा औषधी बनाने में और सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • आज हम कुछ उन्नत किस्म के मशरूम की खेती के बारेमे जानेंगे जो आप अपने घरमे आसानी से कर उगा सकते है।

मशरूम की उन्नत किस्में (Mushroom Improved Variety)

मशरूम में कुछ उन्नत किस्में है जो आप अपने घर में आसानी से खेती कर सकते है। उन किस्मों के बारेमे नीचे दिया है जिनकी घर में आसानी से खेती की जा सकती है।

ढींगरी मशरूम (Oyster Mushroom)

ढींगरी मशरूम की खेती के लिए सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का माना गया है। क्योंकि इस किस्म के मशरूम की खेती करने के लिए वातावरण में नमी होना आवश्यक होता है। सर्दियों के मौसम में इस किस्म की खेती भारत में कही भी की जा सकती है। इस किस्म की खेती के लिए सबसे अच्छा समुद्री तट की जगह को अच्छा माना गया क्योंकि इन जगहों पर सबसे ज्यादा नमी 80% होती है। ढींगरी मशरूम के इस किस्म को तयार होने में 45 से 60 दिन का समय लगता है।

श्वेत बटन मशरूम (White Button Mushroom)

मशरूम के इस किस्म का इस्तेमाल सबसे ज्यादा खाने में सब्जी बनाने में किया जाता है। इस किस्म की खेती के लिए तापमान 20 से 28 डिग्री तक होना जरूरी है। इस किस्म के खेती के लिए वातावरण में नमी होने की आवश्यकता होती है। इसीलिए इसकी खेती ठंड के मौसम में की जाती है। इसके लिए वातावरण में काम से काम 85% नमी होना आवश्यक होता है। इस किस्म के मशरूम शुरुवात में अर्धगोलाकर और सफेद रंग के दिखाई देते है।

शिताके मशरूम (Shiitake Mushroom)

शिताके मशरूम की खेती जापान में ज्यादा की जाती है। इस किस्म के मशरूम आकर में अर्धगोलाकार होते है और उनमें हल्का लाल रंग दिखाई देता है। इनके फसल के लिए तापमान 20 से 27 डिग्री तक होना जरूरी होता है और यह जब तयार होने लगते है तब इनका तापमान 15 से 20 डिग्री तक होना आवश्यक होता है।

अब आगे जानेंगे की मशरूम की खेती घर में कैसे करे, किन किन चीजों की होगी जरूरत, तापमान कितना चाहिए इन सभी के बारेमे जानेंगे।

मशरूम की खेती करने के लिए किन किन चीजों की होगी जरूरत (Mushroom Farming Raw Materials)

  • मशरूम की खेती करने के लिए एक बंद कमरे की जरूरत होगी और उस कमरे का तापमान 20 से 25 डिग्री तक हो होना चाहिए। इसीलिए आप सर्दियों के मौसम में मशरूम की खेती कर सकते है।
  • कमरे में खिड़कियां और दरवाजा भी होना चाहिए। ताकि जब मशरूम तयार होना चालू हो जाए तब इनको हवा की आवश्यकता होती है।
  • मैं आपको इस ब्लॉग में ढींगरी मशरूम की खेती के बारेमे बताऊंगा। जिसका बीज ऑनलाइन में और आपके गांव के नजदीकी कृषि दुकान में उपलब्ध होगा।
  • मशरूम को कोई रोग ना लगे इसीलिए Fungicide की आवश्यकता होगी।
  • उसके बाद चावल, मका, गेहूं इन तीनो में से किसी एक के भूसे की आवश्यकता होगी।
  • मशरूम फसल को पैक करने के लिए ट्रांसपेरेंट बैग की आवश्यकता होगी।
  • भूसे को भिगोने के लिए पानी की आवश्यकता होगी।
  • तापमान संतुलित करने के लिए एक 100 watt के बल्ब की भी आवश्यकता होगी।

मशरूम की खेती करने का सही तरीका (Oyster Mushroom Farming Process)

  • ऑयस्टर मशरूम की खेती करने के लिए सबसे पहले एक बड़े से टफ में पानी लेना है।
  • उस पानी में थोडासा Fungicide डाल देना है और पानी में घोल देना है। Fungicide आपको कृषि दुकान में आसानी से मिल जायेगा।
  • उसके बाद उसमे भूसा को मिलाके 12 घंटे तक भिगोने छोड़ देना है।
  • 12 घंटे भीगने के बाद भूसा को एक जगह निकालके रखना है।
  • उसके बाद मशरूम उगाने के लिए जो बैग लिए है उसमे भूसे के साथ मशरूम के बीज को अच्छी तरह से मिलाके उनको ऊपर से बांध देना है।
  • ऐसेही जितने बैग है उनमें भूसा और बीज भरके ऊपर से बांधना है।
  • यह सब होने के बाद उन बैग किसी नोकिली चीज से छोटे छोटे छेद करना है।
  • छेद करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इन्ही छेद से मशरूम तयार होना शुरू हो जाएंगे।
  • यह सब काम होने के बाद बंद कमरे में जिसका तापमान 20 से 25 डिग्री तक उस कमरे में इनको एक बंबू से बांधके रख देना है।
  • ध्यान रहे रूम का तापमान ज्यादा न हो। 40 से 40 डिग्री तापमान से मशरूम के बीज सड़ जाते है और उनसे बदबू आने लगती है।
  • मशरूम के बैग में नमी कायम रहने के लिए आपको रोज उनपर फोवारे से पानी मारते रहना है।
  • 2 दिन के बाद आपने जिन जगहों पर छेद किए थे उन जगह से मशरूम निकलते हुए दिखाई देंगे। 
  • उसके बाद कमरे की खिड़कियां खोल देना है ताकि इनको हवा लग सके।
  • इस तरह से ढींगरी मशरूम की खेती की जाती है। इनको पूरी तरह तयार होने में कम से कम 45 से 60 दिन का समय लगेगा।

मशरूम का बीज कहासे खरीदे (How To Buy Mushroom Seed)

मशरूम का बीज आप नीचे दिए हुए फ्लिपकार्ट के लिंक से खरीद सकते है। आप यह बीज 200 रुपए तक मिल जायेगा। या आप किसी कृषि दुकान से भी खरीद सकते है। हमने नीचे दिया है वह बीज बहुत अच्छे क्वालिटी का है। जिसकी खेती अच्छी तरह से होती है। साथमे फंगीसाइड की भी लिंक दी है।


मशरूम उगने के बाद कैसे काटे (How To Cut Mushroom)

मशरूम उगने के बाद काटने के लिए चाकू या कैची का इस्तेमाल कर सकते है। काटते वक्त यह ध्यान देने की जरूरत है की दूसरे मशरूम के पौधों को कोई नुकसान न हो। बाकी आप इनको चाकू से भी काट सकते है।

[PDF]मशरूम की खेती हिंदी PDF (मशरूम की खेती की ट्रेनिंग PDF)

मशरूम की खेती हिंदी PDF नीचे दिया है। नीचे दिए हुए लिंक से pdf को देख सकते है। इसमें मशरूम की खेती की ट्रेनिंग pdf भी है।




निष्कर्ष

आज हमने इस ब्लॉग में घर में मशरूम की खेती कैसे करे इसके बारेमे जाना है। मशरूम के किस्मों के बारेमे जाना है। आप इस ब्लॉग को पढ़के अपने घर में भी मशरूम की खेती कर सकते है। आप इस ब्लॉग के बारेमे हमे कॉमेंट में अपनी राय दे सकते है, धन्यवाद....

इन्हे भी पढ़े:

FAQ

Que: घर में लगाने के लिए सबसे अच्छे मशरूम की किस्म कोनसी है?

Ans: ढींगरी मशरूम, श्वेत बटन मशरूम, शीताके मशरूम।

Que: मशरूम की खेती के लिए रूम का कितना तापमान होना चाहिए?

Ans: 20 से 25 डिग्री होना चाहिए।

Que: मशरूम की खेती के लिए सबसे अच्छा मौसम कोनसा माना जाता है।

Ans: मशरूम की खेती के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। तब वातावरण में 80 प्रतिशत नमी होती है।

Que: ऑयस्टर मशरूम खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है क्या?

Ans: हां, आप ऑयस्टर मशरूम खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। इसकी सब्जी, सूप बना सकते है।

Post a Comment

और नया पुराने