कम लागत में झाड़ू बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे (Broom Making Business Idea In Hindi)

Broom Making Business Idea: झाड़ू के बारेमे सबको तो पता ही होगा। तो भी झाड़ू का बिजनेस क्या है जानते है। झाड़ू का उपयोग हम अपने घर में कचरा साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और यह घास से बना हुआ होता है। इसका इस्तेमाल हमारे देश में ही नही हर देश में घर का कचरा साफ करने के लिए किया जाता है। इसीलिए इस बिजनेस की डिमांड भी बहुत ज्यादा है। तो आज हम यह कम लागत में झाड़ू बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे यह जानने वाले है।
कम लागत में झाड़ू बनाने का उद्योग कैसे शुरू करे | Broom Making Business Idea In Hindi 2022

झाड़ू बनाने का उद्योग शुरू करने के लिए कच्चा माल (Broom Making Business Raw Materials)

  • कच्चा माल में आपको झाड़ू बनाने के लिए एक प्रकार की घास खरीदनी होगी जो आपको मार्केट में आसानी से प्राप्त हो जायेगी। आपको यह गावो में मिल जायेगी जिसकी खेती गांव वाले करते है। आपको यह किलो के भाव में लेना होगा।
  • आप चाहे तो खुद भी जंगल में जाकर ला सकते है या इन घास की खेती कर सकते है। आपको यह खास खरीदनी है तो आप किलो के भाव से ही खरीदना इसमें आपको काम दाम में मिल जायेगी।
  • घास को काटने के लिए ग्रास कटर मशीन की आवश्यकता होगी।
  • उसके झाड़ू बांधने के लिए प्लास्टिक वायर की आवश्यकता होगी।
  • झाड़ू बनने के बाद उसको पकड़े रखने के लिए हैंडल की भी आवश्यकता होगी।
  • इनके पैकिंग करने के लिए पैकेजिंग सामग्री भी चाहिए।

झाड़ू बनाने का मटेरियल कहा मिलता है

झाड़ू बनाने का मटेरियल आपको मार्केट में आसानी से मिल जायेगा। आपको बस झाड़ू बनाने की घास को अच्छी क्वालिटी की लेना है। घास आप ऑनलाइन Idiamart.com से भी किलो के हिसाब से खरीद सकते है।

झाड़ू बनाने के लिए मशीन (Broom Making Machine)

अगर आप छोटे लेवल पर बिना मशीनों के यह बिजनेस करना चाहते है तो आप यह भी कर सकते है। इसमें आपको किसी तरह मशीन लेने की जरूरत नहीं होगी। झाड़ू को अपने हाथो से बनाना होगा, सब हाथो से करना होगा।

और अगर आप मशीन से यह बिजनेस करना चाहते है तो इसमें थोड़ा ज्यादा पैसे इन्वेस्ट करना पड़ेगा। मशीन से झाड़ू बनाना आसान होगा और आप कम वक्त में ज्यादा प्रोडक्ट बना सकते है।

इसमें दो प्रकार की मशीन आती है एक सेमी ऑटोमैटिक मशीन और फुल्ली ऑटोमैटिक मशीन। सेमिऑटोमैटिक मशीन आपको 40 से 50 हजार रुपए तक आ जायेगी और फुल्ली ऑटोमैटिक मशीन के लिए आपको थोड़ा ज्यादा इन्वेस्ट करना पड़ सकता है।

झाड़ू बनाने की मशीन कहासे खरीदे

झाड़ू बनाने की मशीन आप Indiamart.com वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते है। इस वेबसाइट पर जाकर Broom Making Machine ऐसा सर्च करोगे तो आपको मशीन दिखेंगे। ध्यान रहे की आपको इन मशीनों के बारेमे अच्छी तरह सब जानकारी लेना है उसके बाद ही इस मशीन को खरीदे।

झाड़ू बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए लागत (Investement)

अगर आप इस बिजनेस को शुरू में कम लागत में शुरू करना चाहते है तो आपको अपने हाथो से झाड़ू बनाना पड़ेगा। इसमें आपको 10,000 रुपए तक लागत लगेगी। आप इसमें कुछ कर्मचारी भी रखना पड सकते है ताकि प्रोडक्ट ज्यादा बने। शुरू में मशीन लेने की जरूरत नहीं है। आप रॉ मैटेरियल को खरीदके हाथों से झाड़ू बनाके इस बिजनेस की शुरुवात कर सकते है।


झाड़ू बनाने का बिजनेस में मुनाफा कितना होगा (Broom Making Business Profit)

इस बिजनेस प्रॉफिट देखा जाए तो आपके काम पर और मार्केटिंग पर निर्भर होता है की आप एक दिनमे झाड़ू कितने बनाते है और कितने बेचते है। अगर आप एक दिन में 150 झाड़ू बनाते है और 100 झाड़ू बेचते है। और एक झाड़ू की कीमत 30 रुपए रखते है और बनाने का 10रुपए रखते है तो एक झाड़ू पर 20 रुपए का मुनाफा होगा। ऐसेही 100 झाड़ू पर 2000 रुपए का मुनाफा होगा।

झाड़ू की मार्केटिंग कैसे करे और झाड़ू कहा बेचे (Broom Making Business Marketing Strategy)

  • झाड़ू की मार्केटिंग की बात की जाए तो आप झाड़ू को किसी व्होलसेलर झाड़ू खरीदने वालो को व्होलसेल दाम में बेच सकते है।
  • आप गांव गांव में जाकर भी झाड़ू बेच सकते है।
  • शहर तालूके में अपनी खुदकी दुकान लगा सकते है और वहां ऑफर में बेच सकते है। जैसे 30 रुपए का एक झाड़ू है तो 100 के 4 झाड़ू ऐसे बेच सकते है। ऐसे ज्यादा कस्टमर आ सकते है।
  • आप चाहे तो इनको ऑनलाइन भी फ्लिपकार्ट,अमेजन, मीशो पर बेच सकते है।
  • मार्केट में जाकर जो रोज झाड़ू बेचते है उनकी दुकान है। उनको जाकर अपने झाड़ू की मार्केटिंग कर सकते है।

निष्कर्ष

आज हमने इस ब्लॉग में एक नया बिजनेस आइडिया के बारेमे जाना है। यह एक झाड़ू बनाने का उद्योग कैसे शुरू करे यह है। इसमें हमने Broom Making Business Idea के बारेमे बताया है। आपको यह बिजनेस के बारेमे जानकर कैसा लगा हमे कॉमेंट करके बता सकते है, धन्यवाद....

इन्हे भी पढ़े:-

FAQ

Que: क्या हम फुलझाडू की खेती अपने गांव में कर सकते है?

Ans: हा कर सकते है। इससे आपको घास खरीदनी नही पड़ेगी और पैसे की बचत होगी। और आप यह घास किलो के भाव से बेच भी सकते है और झाड़ू बनाकर भी बेच सकते है।

Que: कितने रुपए लगाकर झाड़ू बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते?

Ans: कम से कम 10,000 रुपए लगाकर यह बिजनेस शुरू कर सकते है।

Que: क्या हम झाड़ू बेचने का दुकान लगा सकते है?

Ans: हा, आप झाड़ू बेचने का दुकान भी लगा सकते है। साथमे आप अन्य साफ सफाई के वस्तुएं भी दुकान में रख सकते है। जैसे पोछा, फ्लोर वाइपर, फ्लोर क्लीनिंग लिक्विड।

Post a Comment

और नया पुराने