Paneer Making Process: दोस्तो पनीर की सब्जी बहुत लोग खाते है। पनीर को आप दुकान से खरीदकर लाते है और घरपर सब्जी बनाते है। पर आप जानते है पनीर को कैसे बनाया जाता है, गाय के दूध से पनीर कैसे बनाए। अगर आपको घर पर पनीर कैसे बनाते है यह पता नही है तो आज मैं इस ब्लॉग में पनीर बनाने की विधि बताने वाले है। तो चलिए शुरू करते है और जानते है घर पर गाय का पनीर कैसे बनाए।
इन आसान तरीकों जानिए घर पर पनीर बनाने की विधि | Simple Paneer Making Process In Hindi 2022

पनीर कैसे बनता है

सबसे पहले हम जानेंगे पनीर को कैसे बनाते है। पनीर गाय, भैस के दूध से बनाया जाता हैं। मैं इस ब्लॉग में गाय के दूध से पनीर बनाने की विधि बताऊंगा। गाय के दूध को नींबू के रस से फाड़ते है और उसकी छाछ से पनीर बनाया जाता है।

घर पर पनीर बनाने का समय

पनीर बनाने के लिए आपको 50 मिनट का समय लग सकता है।
  • पूर्वतयारी का समय: 10 मिनट
  • पकाने का समय: 10 मिनट
  • पनीर को बनने का समय: 30 मिनट

घर पर पनीर बनाने के लिए सामग्री (Paneer Making Ingradients)

  • 2 लीटर दूध (गाय, भैस, कोई भी)
  • साफ सफेद सूती कपड़ा
  • छन्नी
  • विनेगर या नींबू
  • आवश्यक बर्तन

घर पर पनीर बनाने की विधि (Paneer Making Process At Home)

अब जानते है घर पर पनीर बनाने की विधि के बारेमे।
  • सबसे पहले गैस चालू करके उसपर बर्तन चढ़ा दे।
  • अब उसमे 2 लीटर दूध उबलने के लिए रख दे।
  • दूध को उबाल आने तक गैस पर ही रखे।
  • उबलने के बाद गैस के आंच को कम करे और उसमे विनेगर या नींबू डालके आंच फुल करे और चम्मच से चलाए।
  • अब इससे दूध फट जायेगा।
  • दूध पूरी तरह फटने तक चम्मच से चलाएं। जिससे पनीर अलग और पानी अलग हो जायेगा।
  • उसके बाद पनीर को अलग निकालने के लिए छन्नी के ऊपर सूती कपड़ा रख दे।
  • उसके बाद पनीर को उस छन्नी और कपड़े से छान ले और पानी फेक सकते है पानी का काम नही रहता।
  • पनीर के अंदर से कपड़े की मदत से सारा पानी निचोड़ लें।
  • अब पनीर को कपड़े में बांधना है और एक बर्तन में रखना है।
  • उस बर्तन में पनीर के ऊपर 30 मिनट तक किसी भारी चीज या बर्तन को रखना है ताकि हो थोड़ा सक्त हो जाए।
  • अब पनीर दुकान जैसा बन गया है। आप इसको सब्जी बनाके खा सकतें है।

पनीर खाने के फायदे और नुकसान (Pros and Cons)

नीचे पनीर खाने के फायदे और नुकसान के बारेमे बताया है।

फायदे

  • पनीर खाने के बहुत फायदे हैं, उनमें से एक है यह हमारे पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है।
  • इसमें कैल्शियम होने के वजह से हड्डियों को मजबूत रखने में मदत करता है।
  • मानसिक विकास करता है।
  • पनीर को खाने से एनर्जी मिलती है।
  • बच्चो का शारीरिक विकास होने में मदत करता है।
  • हमारे दातों और शरीर के हड्डियों को मजबूत बनाता है 
  • शुगर को कंट्रोल करता है।
  • प्रोटीन मात्रा बढ़ाता है।

नुकसान

  • पनीर को ज्यादा खाने से हमारे पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है, बिगड़ सकता है।
  • ज्यादा खाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है इससे दस्त होने के चांसेस होते है।
  • पनीर ज्यादा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
  • जिनको ब्लडप्रेशर की शिकायत है उनके लिए ज्यादा खाना हानिकारक हो सकता है। इससे ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है।

FAQ

Que: पनीर बनाने के लिए कोनसा दूध चाहिए?

Ans: पनीर बनाने के लिए आप किसी भी तरह का क्रीम वाला दूध का इस्तेमाल कर सकते है। जैसे गाय, भैस, बकरी।

Que: घर पर 2 लीटर दूध का पनीर बनाने में कितना समय लगता है?

Ans: 50 मिनट 

Que: क्या हम घर पर दूध से पनीर बना सकते है?

Ans: हा, आसानी से बना सकते है।

Post a Comment

और नया पुराने