Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

2023 में गोवा जाने का खर्चा कितना होता है, यहा है पूरी जानकारी | Goa Jane Ka Kharcha 2023

गोवा घूमने जाने का बहुत लोगों का सपना होता है पर गोवा जाने का खर्चा कितना आएगा यह उनको पता नहीं होने की वजह से और बजट की वजह से नहीं जा पाते है। अगर आप गोवा घूमने जाने का प्लान बना चुके है और गोवा मे जाने का, रहने का, घूमने का कितना खर्चा आएगा यह जानना चाहते है तो आज हम इस लेख मे यही बताने वाले है। हम आपको इस लेख मे संपूर्ण जानकारी देंगे जिससे आपका बजट बना रहेगा। तो चलिए जानते है Goa Jane Ka Kharcha, गोवा होटल रूम प्राइस के बारेमे।

2023 में गोवा जाने का खर्चा (Goa Jane Ka Kharcha)

अगर आप गोवा जाने की सोच रहे है तो यह आपके ऊपर निर्भर होता है की आप किस जगह पर घूमने जा रहे है और किस जगह रह रहे है। गोवा मे हर जगह घूमने, रहने और खाने का खर्च अलग अलग होता है। अगर हम औसतन गोवा जाने का खर्चा की बात करे तो आपको गोवा जाने का और घूमने का खर्च लगभग 15,000 से 20,000 रुपये तक आ सकता है।

इसमे आप मिड रेंज होटल या रिज़ॉर्ट मे रुक सकते है और घूमने के लिए स्कूटी या मोटरबाइक को किराये पर लेकर घुम सकते है। इस किंमत मे ही होटल मे भोजन और एक्टिविटी भी शामिल है। वहा घूमने के लिए आप बाइक किराये पर ले सकते है, जिसका खर्च प्रति दिन 350 रुपये होगा।

10+ गोवा में घूमने की सबसे अच्छी जगह

गोवा के बारेमे जानकारी

गोवा भारत के पश्चिमी भाग के कोंकण तट पर बसा हुआ एक राज्य है। गोवा देश का सबसे छोटा राज्य है, जहा हर साल लाखों मे देश और विदेश के पर्यटक घूमने आते है। गोवा समुद्र तट, गोवा का रात का जीवन (Goa Nightlife) और यहा की अनोखी इमारतों के लिए बहुत फेमस है। गोवा मे घूमने के लिए बहुत से पर्यटक स्थल है, जहा आप घूम सकते है। यह नए कपल्स जो हनीमून मनाना चाहते है उनके लिए गोवा एक बहुत अच्छी जगह है।

गोवा होटल रूम प्राइस (Goa Hotel Room Price)

अगर आप सीजन मे गोवा घुमने जाते है तो इस समय मे गोवा मे होटल की किंमत 3000 से लेकर 4000 हजार रुपये प्रति दिन की होती है। अगर आप सीजन मे ना जाकर ऑफ सीजन मे जाते है तो आपको 1000 रुपये से 1500 रुपये तक होटल रूम्स मिल जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगह

गोवा मे खाने का खर्च (Goa Food Price)

गोवा मे खाने का भी रेट अलग होता है। अगर आप सीजन मे जाते है और ऑनलाइन खाना बुक करते है तो आपको गोवा मे 300 रुपये थाली के हिसाब से खाना मिलेगा। वही अगर आप ऑफ सीजन मे गोवा घूमने जाते है तो आपको एक थाली के 150 रुपये देना होगा। अगर आप गोवा जाते है तो गोवा जाने का खर्चा (Goa Jane Ka Kharcha) को देखकर ही गोवा घूमने जाए।

गोवा कैसे पहुचे (How To Reach Goa Tourist Place)

गोवा घूमने जाने की सोच रहे है तो आप गोवा को हवाई जहाज, ट्रेन से और सड़क से भी जा सकते है। आपके पास खुदकी गाड़ी होगी तो आप खुदकी गाड़ी से भी गोवा घूमने जा सकते है। Goa Jane Ka Kharcha आपका बजट मे कम है तो आप ट्रेन से या सड़क से जा सकते है इसमे आपको कम खर्च आएगा। अगर आप जल्दी जाना चाहते है तो आप हवाई जहाज से भी जा सकते है। हमने नीचे तीनों मार्ग से कैसे जाए और उसके खर्चे के बारेमे बताया है।

गोवा को सड़क से कैसे जाए (How To Reach Goa By Road)

अगर आपके पास खुदकी कार है तो आप गोवा को खुदकी कार से जा सकते है। इसके लिए मुंबई, बेंगलुरू वाले NH4 मार्ग से जा सकते है और जो मैंगलोर से है वो NH17 मार्ग से जा सकते है।

लेकिन आपके पास कार नहीं है तो आप मुंबई, पुणे या बेंगलुरू से गोवा के लिए बस पकड़कर जा सकते है। गोवा के लिए बहुत सी बस जाती है। गोवा जाने के लिए आपको बसेस की कमी नहीं होगी।

गोवा को ट्रेन से कैसे जाए (How To Reach Goa By Train)

गोवा के फेमस रेल्वे स्टेशन वास्को-दी-गामा रेलवे स्टेशन और मडगाँव रेलवे स्टेशन है। यह दोनों रेलवे स्टेशन मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, पटना, आगरा आदि जैसे सभी शहरों को जोडते है। ट्रेन का किराया सभी जगह से अलग अलग होता है।

गोवा रात का जीवन कैसा है, जानिए

गोवा को हवाई जहाज से कैसे जाए (Hawai Jahah Se Goa Jane Ka Kharcha)

गोवा का प्रसिद्ध हवाई अड्डा डाबोलिम हवाई अड्डा है। जिसे गोवा इंटरनेशनल अड्डे के रूप मे भी जानते है। इस हवाई अड्डे से देश मे और विदेश मे जाने के लिए बहुत हवाई जहाज मिल जाते है। गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस हवाई अड्डे से पर्यटक स्थल जाने के लिए आप कैब और अन्य वहान किराये पर ले सकते है। कैब से गोवा जाने का खर्चा (Goa Jane Ka Kharcha) आपको 1500 से 2500 रुपये तक आ सकता है। गोवा मे कैब का खर्च बहुत होता है।

गोवा में घूमने के लिए मुख्य पर्यटक स्थल (Best Tourist Place In Goa In Hindi)

गोवा में घूमने की जगह के बारेमे ढूंढ रहे है तो यहा पर बहुत सी पर्यटक स्थल है जहा आप घूम सकते है। जिसमे से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध पालोलेम बीच, बागा बीच, अगुआड़ा किला, मंगेशी मंदिर, मार्टिन कॉर्नर, अंजुना बीच, दूधसागर वॉटरफॉल, चोरोंओ द्वीप, आदि जैसे जगहों पर घूम सकते है। इन जगहों पर आप गोवा घूमने का खर्चा का बजट देखकर जा सकते है।

निष्कर्ष

आज हमने इस लेख मे गोवा जाने का खर्च, गोवा होटल रूम प्राइस के बारें मे जाना है। इस लेख मे हमने खर्चे से लेकर गोवा कैसे जाए तक सभी जानकारी दी है। तो आपको यह Goa Jane Ka Kharcha की जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट्स मे बताए और अपने दोस्तों को शेयर करे।

FAQ

Que: गोवा में होटल का किराया कितना होता है?

Ans: अगर आप गोवा मे सीजन मे घूमने जाते है तो आपको यहा 3000 से 4000 रुपये प्रति दिन का किराया देना होगा। वही अगर आप ऑफ सीजन मे गोवा घूमने जाते है तो आपको 1500 से लेकर 2500 रुपये प्रति दिन तक होटल्स मे रूम मिल जाएंगे।

Que: गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं

Ans: गोवा मे हल्के और सांस लेने लायक कपड़े पहने जाते है। जैसे हाफ शर्ट, टी-शर्ट, शॉर्ट्स या छोटे पैंट पहने जाते है। इसके साथ ही बीच के लिए अलग कपड़े पहने जाते है।

Que: गोवा घूमने का सीजन कोणसा होता है?

Ans: गोवा मे घूमने के लिए सबसे अच्छा सीजन सितंबर से मार्च तक माना जाता है।

यह भी पढे:-

5/5 - (1 vote)
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment